नईदिल्ली (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जानी वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टी20 के बाद वनडे टीम में भी सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है, जबकि क्रुणाल पांड्या, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पहली बार वनडे टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। टेस्ट मैचों में खराब फॉर्म से जूझने वाले शुभमन गिल को भी टीम में रखा गया है। भारत को इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 23 मार्च को पुणे में खेला जाएगा।
वनडे टीम में वॉशिगंटन सुंदर भी इस बार अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। टी20 सीरीज में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल को भी टीम में रखा गया है, जबकि ऋषभ पंत टी20 के बाद वनडे टीम में भी वापसी करने में कामयाब रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में जगह दी गई है। मोहम्मद सिराज को टेस्ट मैचों में लगातार अच्छे प्रदर्शन का तोहफा मिला है। वहीं चौथे टी20 मैच में शानदार अर्थशतकीय पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। अपने डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ईशान किशन को हालांकि टीम में जगह नहीं दी गई है।
TEAM – Virat Kohli (Capt), Rohit Sharma (vc), Shikhar Dhawan, Shubman Gill, Shreyas, Suryakumar Yadav, Hardik Pandya, Rishabh Pant (wk), KL Rahul (wk), Y Chahal, Kuldeep Yadav, Krunal Pandya, W Sundar, T Natarajan, Bhuvneshwar Kumar, Md. Siraj, Prasidh Krishna, Shardul Thakur.
— BCCI (@BCCI) March 19, 2021
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज इस समय 2-2 की बराबरी पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत की टीम ने इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 8 रनों से हराया। टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने अपनी डेब्यू इनिंग में 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 रनों की आतिशी पारी खेली। गेंदबाजी में भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट झटके। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 20 मार्च को इसी मैदान पर खेला जाएगा।















