BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

आज 01 मई से देश में लागू हुए कई बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर दिखेगा इसका असर

आज से नया महीना शुरू हो जाएगा. हर महीने की तरह मई महीने में भी कई बड़े बदलावों के साथ शुरू हो गया है जिनका असर हर घर हर जेब पर देखने को मिल सकता है. 1 मई 2025 से लागू होने वाले बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर ATM से पैसे निकालने तक के नियम शामिल हैं. आइए ऐसे ही 5 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। 01 मई 2025 से आपकी वित्तीय दिनचर्या में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं. ये बदलाव सीधे तौर पर आपके बैंकिंग, ट्रांजेक्शन, टिकट बुकिंग और घरेलू बजट को प्रभावित करेंगे. इसलिए ज़रूरी है कि इन नए नियमों को पहले से जान लें ताकि समय रहते आप खुद को तैयार कर सकें. यहां हम विस्तार से उन सभी अहम बदलावों को बता रहे हैं जो 1 मई से लागू होंगे।

पहला बदलाव- LPG के दाम
हर महीने की तरह मई के पहले दिन ऑयल मार्केट कंपनियां एलपीजी गैस की कीमतों में संशोधन करने वाली हैं. 1 मई को LPG Cylinder के नए रेट जारी किए जाएंगे. बता दें कि इससे पहले बीते महीने जहां 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती देखने को मिली थी, तो वहीं शुरुआती हफ्ते में ही सरकार ने रसोई गैस की कीमतों पर आम जनता को झटका दिया था और 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का दाम 50 रुपये बढ़ा दिया गया था. ऐसे में पहली तारीख को लोगों की नजर LPG Price पर है।

दूसरा बदलाव- ATF-CNG-PNG के दाम
LPG Gas Cylinder की कीमतों में संशोधन के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम में भी बदलाव करती हैं. एटीएफ की कीमतों में किसी भी घट-बढ़ का असर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के खर्च पर पड़ता है. इसके साथ ही 1 मई को सीएनजी व पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

तीसरा बदलाव- ATM से निकासी
अगर आप कैश निकालने के लिए एटीएम मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर 1 मई 2025 से आपके लिए ये महंगा होने वाला है. रिजर्व बैंक ने बीते दिनों भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के प्रस्ताव पर फीस बढ़ाने की अनुमति दी थी. ऐसे में पहली तारीख से अगर ग्राहक अपने होम बैंक के ATM के बजाय किसी दूसरे नेटवर्क के बैंक एटीएम से पैसे निकालते थे, तो उन्हें हर ट्रांजैक्शन पर 17 रुपये की जगह 19 रुपये चार्ज देना होगा. इसके अलावा किसी दूसरे बैंक के ATM से बैलेंस चेक करने पर 6 रुपये की जगह 7 रुपये शुल्क लगेगा।

कई बड़े बैंकों ने अपनी वेबसाइट पर फ्री-लिमिट के बाद ट्रांजैक्शंस पर लगने वाले चार्ज के बारे में जानकारी देना भी शुरू कर दिया है. HDFC बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, Free Transaction Limit से अधिक लेनदेन होने पर 1 मई 2025 से 21 रुपये + टैक्‍स की एटीएम लेनदेन शुल्क को अब बढ़ाकर 23 रुपये + टैक्‍स किया जाएगा. वहीं पीएनबी और इंडसइंड बैंक एटीएम से कैश विड्रॉल पर 23 रुपये का शुल्क लगेगा।

चौथा बदलाव- रेलवे टिकट बुकिंग का नियम 
1 मई 2025 से होने वाला चौथा बदलाव भारतीय रेलवे से जुड़ा हुआ है. दरअसल, रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया जा रहा है और अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा. मतलब आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकते हैं. वहीं एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है।

पांचवां बदलाव- RRB योजना होगी लागू 
मई महीने के पहले दिन एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दरअसल 1 मई 2025 से देश के 11 राज्यों में ‘One State-One RRB’ स्कीम लागू होने जा रही है. इसके तहत हर राज्य में सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को एक साथ जोड़कर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा. इससे बैंकिंग सेवाएं और भी बेहतर होंगी और ग्राहकों को पहले से और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी. ये चेंज यूपी, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में लागू हो सकता है।

हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि फास्‍टटैग FASTag को 1 मई से हटाया जाएगा और उसकी जगह जीपीएस बेस्‍ड सिस्‍टम के तहत टोल लिया जाएगा। हालांकि परिवहन मंत्रालय ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि जीपीएस बेस्‍ड टोल टैक्‍स को पूरे देश में लागू करने की अभी कोई योजना नहीं है। इससे यह साफ हो गया है कि अभी फास्‍टैग काम करता है। अगर आप यह सोचकर उसे रिचार्ज नहीं करवा रहे थे कि रूल बदलने वाला है, तो आप अपने फास्‍टैग को रिचार्ज करा सकते हैं। कहा जाता है कि कुछ रूट्स पर हाइब्रिड टोल सिस्‍टम का टेस्‍ट किया जाएगा, लेकिन फास्‍टैग काम करता रहेगा।

1 मई से एफडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में भी बदलाव हो सकता है. हाल ही में आरबीआई द्वारा रेपो रेट में दो बार कटौती की गई है, जिसका असर बैंकों की ब्याज दरों पर दिखने लगा है. कई बैंक पहले ही दरें घटा चुके हैं, और अब और गिरावट संभव है।

01 मई से महाराष्‍ट्र के पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और बारामती में ओला, उबर और रैपिडो जैसी टैक्‍सी सेवाओं का किराया सरकार तय करेगी। इन कैबों के किराए उसी तरह से होंगे जैसे दिल्‍ली में ऑटो का किराया तय किया जाता है। ये अगल बात है कि तमाम ऑटो वाले तय किराये का नियम तोड़ते हैं। कहा जाता है कि 1 मई से ओला-उबर को पहले डेढ़ किलोमीटर के लिए 37 रुपये किराया चार्ज करना होगा। उसके बाद हर किलोमीटर के लिए 25 रुपये किराया चार्ज किया जाएगा। कहा जा रहा है कि नए रूल से राइडर और ड्राइवर दोनों को फायदा होगा। उन्‍हें यह पता चलेगा कि कितने किलोमीटर के लिए क्‍या किराया लिया जा रहा है।

Related Posts