वैभव की उम्र 14 साल 32 दिन है, लेकिन उन्होंने युसूफ पठान का 15 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। 2010 में युसूफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था और वह इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय थे…
जयपुर (ए)। राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 मुकाबले में ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने इस मैच में शतकीय पारी खेली और कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी उम्र से बड़ा काम कर दिखाया है। उन्होंने टी20 और मौजूदा आईपीएल सत्र का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के बाद शतक भी पूरा कर लिया। उन्होंने 35 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वैभव की उम्र 14 साल 32 दिन है, लेकिन उन्होंने यूसुफ पठान का 15 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। 2010 में यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था और वह इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय थे। उनका यह रिकॉर्ड अब 2025 में टूटा है। यानी वैभव का जब जन्म भी नहीं हुआ था, उस वक्त यूसुफ ने यह कारनामा किया था और अब बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी उम्र से भी ज्यादा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ओवरऑल आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों पर शतक लगाया था।
















