आज 29 अप्रैल दिन मंगलवार है और चंद्रमा का गोचर आज दिन रात उच्च राशि वृषभ में हो रहा है। और चंद्रमा को आज गुरु का भी साथ मिला हुआ है। ऐसे में आज मंगलवार को गजकेसरी सहित गौरी योग का भी संयोग बना हुआ है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि( Aries)
आज यानी मंगलवार 29 अप्रैल का दिन मेष राशि वाले लोगों के लिए आर्थिक स्थिति बेहतर करने वाला होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों को सफल होने लिए खुद बुरी आदतों को त्यागना होगा। प्रेम जीवन जी रहे युवाओं को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। इस राशि के लोग थोड़ा संभलकर रहें कोई अपना ही धोखा दे सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज 29 अप्रैल यानी मंगलवार के दिन वृषभ राशि के लोगों की भागमदौड़ अधिक रहेगी। किसी न किसी काम के चलते मानसिक दबाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन उसके लिए खर्चों पर लगाम लगानी होगी। आज किसी से बात विवाद होने की संभावना है। सेहत कमजोर हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
29 अप्रैल मंगलवार के दिन मिथुन जातक वालों की पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। कोई बाहर या मकान खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सावधानी पूर्वक करें। लंबी दूरी का यात्रा इन दिनों आपके लिए शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र और सामाजिक क्षेत्र सभी तरफ आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क जातक वालों के लिए आज यानी मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के किसी काम को लेकर दिक्कत हो सकती है। माता – पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। युवा जातक पढ़ाई में ध्यान दें, तभी सफलता मिलेगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि का झुकाव आज यानी मंगलवार 29 अप्रैल के दिन आध्यात्म की ओर हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक कार्य आयोजन या फिर शादी समारोह आयोजित होगा। दोस्तों के साथ कुछ सुकून के पल बिताने का मौका मिलेगा। जमीन जायदाद या फिर कानूनी मामलों में थोड़ी सावधानी बरते।
कन्या राशि (Virgo)
29 अप्रैल यानी मंगलवार का दिन कन्या जातक के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। संतान के जेब खर्च में लगाम लगाएं अन्यथा बिगड़ सकता है। परिवार में किसी प्रमुख व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी पुरानी शरीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा।
तुला राशि (Libra)
आज यानी 29 अप्रैल का दिन तुला राशि वालों के लिए उलझनों से भरा रहेगा। बिजनेस में किसी प्रकार की कोई समस्या आ सकती है। किसी खास काम के चलते कहीं बाहर घूमने जाना पड़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सावधानी बरतना आवश्यक है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सभी 12 राशि में से एक वृश्चिक राशि भी है जिनका आज यानी मंगलवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को साझेदारी करने से बचना होगा। किसी के कहीसुनी बातों पर ध्यान न दें। माता- पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बौध्दिक और मानसिक बौझ से विद्यार्थियों को छुटकारा मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए आज यानी 29 अप्रैल का दिन मिलजुला रहेगा। बजरंगबली की पूजा करने से बिगड़े काम बन जाएंगे। माता पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरी अब खत्म होगी, आपस में तालमेल बनाना होगा। बच्चों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 29 अप्रैल मंगलवार के दिन मकर राशि वालों का दिन ठीक ठाक रहेगा। वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा अन्यथा नौकरी जाने की संभावना हो सकती है। वाणी व व्यवहार में संयम रखें। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
29 अप्रैल मंगलवार का दिन कुंभ राशि वालों का तुलनात्मक रूप से अच्छा रहने वाला है। समाज में आपको अपनी छवि बेहतर करने का मौका मिला है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। इन दिनों निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 29 अप्रैल मंगलवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए मिश्रित रूप से फलदाई रहेगा। बिजनेस या फिर काम कार्य में बदलाव करना चाहते हैं तो थोड़ा संभल कर करें। अध्यात्म और पूजा पाठ की और आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को थोड़ा और मेहनत की आवश्यकता है।
















