रायपुर। जेसीआई रायपुर वामांजलि द्वारा सात दिनों तक इफेक्टिव पब्लिक स्पीकर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। पीआरओ सविता गुप्ता ने बताया इस ट्रेनिंग द्वारा उन सभी मेंबर्स को माइक पर बोलना सिखाया जाता है जो माइक पकड़ने से ही घबराते हैं। ऐसी शानदार ट्रेनिंग हमारे सुपर चैप्टर कोच और ग्रीन आर्मी के संस्थापक अमिताभ दुबे और 10 अन्य ट्रेनर जिसमे सवश्री ललित, अमित, अमितेश, विकास, हेमंत, लहेजा, जयेश, लीना, रूपाली द्वारा लगातार सात दिन तक कराया गया। जिसमें 2021 की प्रेसिडेंट संगीता अनल और सेक्रेटरी सीनू नायक और प्रोग्राम डायरेक्टर उषा तिवारी के मार्गदर्शन में पूरे सदस्यों को 5 टीम में वितरित किया गया और फर्स्ट राउंड वीडियो द्वारा सेकंड राउंड वृंदावन के मंच पर सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक नॉनस्टॉप ट्रेनिंग ली गई। जिसकी सराहना आज पूरे चैप्टर में है और आखरी तथा फाइनल राउंड बूढ़ा तालाब में ग्रीन आर्मी के मंच पर कराया गया। जिसमें सभी मेंबर्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सब ने अपनी प्रस्तुति बहुत अच्छे से कि जिनमें प्रमुख रूप से इंदु जयसवाल, पूनम शाह, मेघा अग्रवाल, सपना सोनी, वर्षा मेहर, श्रुति डेहरिया, श्वेता साहू, सारिका, अनीता, निष्ठा चतुर्वेदी, श्वेता साहू, शुभरा, सुनीता, शीलू, मेघा अग्रवाल, सिद्धि, पारुल, लीला साहू रहे। सभी ट्रेनर के मार्गदर्शन में जो मेंबर माइक पकड़ने से डरते थे आज वह भी बूढ़ा तालाब पर शानदार बोलकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।











