BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP विजय अग्रवाल ने ली क्राइम मीटिंग, समय पर शिकायतों के निराकरण करने सहित दिए कई निर्देश

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल व्दारा आज पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली।

बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को रोजनामचा समय पर रखने, लंबित अपराधों का समय पर निकाल करने विशेषकर एक वर्ष से उपर की अवधि के अपराधों का निकाल जल्द से जल्द करने, नवीन अपराधिक कानून के तहत ई-साक्ष्य मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से घटना की विडियो एवं फोटोग्राफी करने, जप्ती एवं तलाशी,

मेमोरण्डम तथा बयान की रिकार्डिंग करने, नफीस सिस्टम के तहत फिंगर प्रिण्ट अपलोड करने, निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों चेकिंग एवं जांच की जाकर, इसकी रिपोर्ट रोजनामचा सान्हा में दर्ज किए जाने, समय पर शिकायतों का निराकरण, सुशासन तिहार के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए।

साथ थाना/चौकी प्रभारियों को अधीनस्थ विवेचना अधिकारियों को नवीन अपराधिक कानूनों के संबंध में उचित मागदर्शन देकर उनका प्रशिक्षण लिए जाने हेतु हिदायत दिया गया।

बैठक में सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पद्मश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू, चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, राहुल बंसल (प्रशिक्षु आईपीएस), सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, अनूप लकड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन के साथ ही जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

Related Posts