भिलाई। बेरोजगार -किसान मोर्चा के दो दिवसीय मोर्चा के दूसरा चरण का आगाज़ दिनांक 18 मार्च 2021 बेमेतरा से सुबह 10 बजे से पूजा अर्चना के साथ आरंभ होगी। जंहा बेमेतरा में मुख्य चौक पर नुक्कड़ सभा लेते हुये कवर्धा की ओर रवाना होगी। मुख्य- मुख्य चौक पर चलित सभा लेते हुए आगे की ओर प्रस्थान करेगी। दोपहर 2 बजे भोजन के बाद रात्रि विश्राम मुंगेली में किया जाएगा। 19 मार्च 2021 सुबह 10 बजे मुंगेली से यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य चौक सहित गांव में किया जाएगा। नुक्कड़ सभा जिसके माध्यम से स्थाई उद्योगों में स्थाई बेरोजगारो को रोज़गार की मांग व किसानों के साथ हो न्याय सहित गौ माता के प्रकरण पर हत्या का अपराध दर्ज किये जाने की जाएगी, मुख्य मांग को लेकर दूसरे चरण का यह मोर्चा आयोजित है। जंहा शाम 5 बजे बिलासपुर में मोर्चा का समापन किया
जाएगा। जिस हेतु जिले भर के पदाधिकारियों के जुटेंगे व उक्त मोर्चा का नेतृत्व प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार करेंगे।
वंही उपरोक्त विषय का पंपलेट वितरण कर गांववासियों व युवाओं से समर्थन लिया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने दी। शिवसेना के सभी प्रमुख पदाधिकारियों से आयोजन में समय पूर्व पहुँचने की अपील भी की।














