BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला को डराकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने और धमकाकर लाखों रुपए लेना वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पीड़िता दिनांक 23.04.2025 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी संतोष कुमार तिवारी द्वारा पीड़िता से जान पहचान बनाकर दिनांक 10.08.2023 को थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित पीड़िता के निवास स्थान में जाकर मौके का फायदा उठाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद आए दिन बार-बार फोन करके शादी का दबाव बनाया जाता था और शारीरिक संबंध बनाता था, ना करने पर पोस्टर छाप कर पीड़िता एवं पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।

आरोपी द्वारा पीड़िता से शादी न करने व संबंध न बनने पर पैसों का डिमांड करता था और पीड़िता से लगभग 3,00,000/ रुपए एवं पीड़िता की मां 80,000/ रुपए एवं पीड़िता के भाई 10,000 रुपए डरा धमका कर ले लिया है, की प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में आरोपी संतोष तिवारी के विरुद्ध अपराध क्र. 64/24 धारा 376(2)(N), 384, 323, 506 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा के निर्देशन में थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक दीपेश जायसवाल द्वारा थाना टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी का पता तलाश घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य एकत्रित करते हुए आरोपी संतोष तिवारी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिसे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया आरोपी संतोष तिवारी पिता शिवकुमार तिवारी उम्र 38 साल को पकड़कर थाना लाकर प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- संतोष कुमार तिवारी पिता शिवकुमार तिवारी उम्र 38 साल निवासी मिश्रपुर थाना लीलापुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश एवं वर्तमान पता राठौर गेस्ट हाउस राठौर चौक थाना आजाद चौक रायपुर (छ. ग.)

Related Posts