नईदिल्ली (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। विराट कोहली ने टी20 में 3000 रन बना लिए हैं और ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 49 गेंद में 73 रन बनाए। उन्हें ये कारनामा करने के लिए 72 रन की जरूरत थी। इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। विराट ने 25 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। कोहली ने सिक्स मारकर उन्होंने अपनी 26 वीं हाफ सेंचुरी पूरी की।
इससे पहले ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में फिफ्टी ठोकी। ईशान तेजी से 32 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। ईशान ने सिर्फ 28 गेंदों में फिफ्टी मारी। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 5 चौके लगाए। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल लगातार दूसरी बार अपना खाता नहीं खोल सके। उन्हें सैम कुर्रन ने बटलर के हाथों कैच कराया। इसके बाद ईशान किशन और विराट कोहली ने पारी को संभाला।














