BREAKING

Uncategorised

पंचायत सचिव निलंबित : फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरण करने पर किया गया निलंबन

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत ने ग्राम पंचायत भरदाकला सचिव गुंजाराणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार गुंजाराणा बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने, सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरण करने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता तथा घोर लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Related Posts