BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट किया जारी: 1009 उम्मीदवारों को पास, शक्ति दुबे बने टॉपर

यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार साल 2024 की यूपीएससी इंटरव्यू में शामिल हुए थे वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं…

 

 

नईदिल्ली (ए)। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर तय किया गया है। इंटरव्यू जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच हुए थे। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर शॉर्टलिस्ट फॉर्मेट में रिजल्ट जारी किया है। जिसमें यूपीएससी सीएसई पास कर चुके उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं।

इस परीक्षा में कुल 1009 उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है। इनमें से 335 जनरल कैटेगरी, 109 ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी, 87 एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार हैं।

अब इन्हें IAS, IFS और IPS आदि सेवाओं में नौकरी दी जाएगी। जानकारी दे दें कि साल 2024 की यूपीएससी परीक्षा में शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 यानी टॉप किया है। इसके साथ ही आयोग ने 230 उम्मीदवारों की एक रिजर्व लिस्ट भी बनाई है।

टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम

  • शक्ति दुबे
  • हर्षिता गोयल
  • डोंगरे आर्चित पराग
  • शाह मार्गी चिराग
  • आकाश गर्ग
  • कोमल पूनिया
  • आयुषी बंसल
  • राज कृष्णा झा
  • आदित्य विक्रम अग्रवाल
  • मयंक त्रिपाठी

जानकारी दे दें कि इन पास हुए उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा करीबन 15 दिन बाद की जा सकती है। यूपीएससी 2024 की परीक्षा के लिए इंटरव्यू 17 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे। इसकी शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। साल 2024 में यूपीएससी ने आईएएस, आईपीएस समेत कई सर्विसेज में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी।

Related Posts