वैभव आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 14 वर्ष 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। इस मामले में उन्होंने प्रयास रे बर्मन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 16 वर्ष 157 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। आईपीएल 2025 के लिए पिछले साल हुई मेगा नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था…
जयपुर (ए)। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया। इसी के साथ वह आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्हें राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया जो चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।
वैभव आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 14 वर्ष 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। इस मामले में उन्होंने प्रयास रे बर्मन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 16 वर्ष 157 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। आईपीएल 2025 के लिए पिछले साल हुई मेगा नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस खिलाड़ी का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। वह आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में इतिहास रच दिया था।
| उम्र | खिलाड़ी | टीम | वर्ष |
|---|---|---|---|
| 14 साल 23 दिन | वैभव सूर्यवंशी | राजस्थान रॉयल्स | 2025 |
| 16 साल 157 दिन | प्रायस रे बर्मन | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2019 |
| 17 साल 11 दिन | मुजीब उर रहमान | पंजाब किंग्स | 2018 |
| 17 साल 152 दिन | रियान पराग | राजस्थान रॉयल्स | 2019 |
| 17 साल 179 दिन | प्रदीप सांगवान | दिल्ली कैपिटल्स | 2008 |















