भिलाई। जिले मे अपराधिक गतिविधियों मे अंकुश लगाने , अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही कर पुलिस की सकारात्मक कार्यप्रणाली को आम जनता तक प्रदर्शित करने हेतु जिले के पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से) के द्वारा अपने थाना प्रभारियों को समय समय पर दिये गये दिशा निर्देश का पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहित झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश कुमार जोशी के मार्गदर्शन मे निरीक्षक विजय ठाकुर एवं भिलाई नगर की टीम ने दिनांक 11.03.2021 को रात्रि करीबन 11 बजे घटित एक घटना के आरोपी को पकड़कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया है |
प्रार्थी प्यांरे लाल मनहरे पिता संतोष कुमार महनरे उम्र 22 साल साकिन पोटिया कला वार्ड क्र. 54 कुंदरापारा दुर्ग के द्वारा दिनांक 13.03.2021 को थाना भिलाई नगर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि , दिनांक 11.03.2021 को रात्रि करीबन 11.00 बजे जब वह अपने टाटा डी.आई. 207 वाहन को खराब होने पर एक अन्य टाटा 207 डी.आई. वाहन से टोचन करते हुये लाकर अपने घर ले जा रहा था, तभी सिविक सेंटर बेरोजगार चोंक के पास दो युवक अपनी एवीएटर वाहन क्र. सीजी. 07 बी. वाय. 4026 मे आकर अपने आप को पुलिस वाला बताकर वाहन चेकिंग करने एवं टोचन कर वाहन ले जाने के संबंध मे चलो तुम लोग को थाने ले जाते है बोलकर डरा धमकाकर प्रार्थी से कुल 1800 रुपये ले कर भाग गये थे | प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपी का पतासजी किया गया जो कि सूचना मिली कि उक्त नंबर का वाहन सिविक सेंटर भिलाई मे देखा गया है | कि सूचना पर तत्काल सिविक सेंटर भिलाई पहुंचकर एवीएटर वाहन क्र. सीजी. 07 बी. वाय. 4026 के चालक 1. करण सिंह पिता बलकार सिंह उम्र 28 साल साकिन सेक्टर 10 सड़क 30 क्वाटर 25 सी भिलाई एवं 2. मनीष कुमार गोना पिता श्री निवास राव उम्र 25 साल साकिन सेक्टर 10 सड़क 32 क्वाटर 21 ए भिलाई को पुछताछ किया गया एवं हिरासत मे लेकर थाना लाकर कड़ाई से पुछताछ करने पर घटना को कारित करना स्वीकार किया, आरोपीगणो का प्रार्थी से पहचान कराया गया जो कि प्रार्थी आरोपीगण की पहचान कार्यवाही किया | आरोपीगणो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एवीएटर स्कुटी वाहन , रियल मी कंपनी का मोबाईल एवं 1300 रुपये नगदी रकम को जब्त कर , गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है |














