BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हथियार लेकर लोगो से लूट और डराने-धमकाने वाले निगरानी बदमाश रोशन स्टारली का पुलिस ने निकाला जुलूस

भिलाई। कानून व्यवस्था को बनाए रखने एवं क्षेत्र में परिशांति कायम रखने के लिए दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को समय-समय पर दिए गए दिशा निर्देशों के पालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए भिलाई नगर थाना की पुलिस ने आज दिनांक को एक ऐसे मनचले एवं शरारती किस्म के अपराधी रोशन स्टारली जो विगत एक माह से थाना भिलाई नगर सहित अन्य थानों में अपने आतंक एवं आपराधिक कृत्यों से आम जनमानस के मन में भय का वातावरण व्याप्त कर दिया था। जिसके विरुद्ध थाना भिलाई नगर में विगत एक माह में भीतर लूट, मारपीट, तोड़फोड़, आर्म्स एक्ट सहित पांच अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी की पतासाजी हेतु एएसपी शहर रोहित झा, भिलाई नगर सीएसपी राकेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना भिलाई नगर क्षेत्र से आरोपी रोशन स्टारली पिता सीएल स्टारली उम्र 24 वर्ष, प्लॉट नंबर 14 कृपाल नगर कोहका को दिनांक 11 मार्च को क्षेत्र के सतत पेट्रोलिंग करते हुए जयंती स्टेडियम पास से पकड़कर गिरफ्तार किया।
प्रार्थियों की रिपोर्ट पर भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 99/2021 धारा 294 506 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं अपराध क्रमांक 101/2021 धारा 294, 506, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। इसी प्रकार अपराध क्रमांक 121 धारा 394 अपराध क्रमांक 110/2021 धारा 294, 506, 323, 427, 34 भादवि अपराध आरोपी रोशन स्टारली पिता सीएस स्टारली एवं अन्य साथियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर भिलाई के पास रोशन स्टारली जो पीठ में बैग लटकाकर हाथ मे धारदार तलवारनुमा चाकू लेकर आम लोगो को डरा-धमका रहा है की सूचना पर पेट्रोलिंग पार्टी ने मय गवाहन के साथ लेकर मुखबिरी के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से तलवारनुमा खुखरी बरामद किया गया। आरोपी को थाना भिलाई नगर एवं नेवई में पूर्व में पंजीबद्ध अपराध में गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जाकर अपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए उसके विरुद्ध जिला बदर का इस्तगासा तैयार किया गया, जिसे स्वीकृति हेतु पेश किया जाएगा। भिलाई नगर पुलिस ने क्षेत्र में आरोपी के व्याप्त भय को खत्म करने के उद्देश्य से आरोपी रोशन स्टारली का जुलूस भी निकाला।

Related Posts