BREAKING

Uncategorised

गरियाबंद पुलिस कप्तान ने राजिम माघी पुन्नी मेला की सफल आयोजन के लिए डी ब्रीफिंग के दौरान समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की प्रशंसा की

गरियाबंद। पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के द्वारा राजिम माघी मांगी पुन्नी मेला की सफल आयोजन के लिए डी ब्रीफिंग के दौरान समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की प्रशंसा किए। राजिम माघी पुन्नी मेला में 15 जिलों के लगभग 800 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों तैनात थे। जिनके द्वारा बहुत मेहनत,लगन एवं विश्वास के साथ बहुत ही अनुशासन के साथ ड्यूटी किए जिनकी अथक प्रयास के कारण मेला ड्यूटी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न रही।
दीगर जिले से मेला ड्यूटी हेतु आए समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित तथा जवानों के द्वारा मेला ड्यूटी के दौरान खाना रहने की व्यवस्था, ड्यूटी एवं अन्य कार्यों के लिए गरियाबंद पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। पुलिस कप्तान द्वारा मेला ड्यूटी हेतु आए समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों को मेला का सफल आयोजन के लिए डी.ओ. लेटर के साथ मेमेंटो भेंट किए साथ ही साथ राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान ड्यूटी के साथ अच्छे कार्य करने वाले 138 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आगे क्रम में पुरस्कार के इस खुशी के अवसर पर पुलिस कप्तान द्वारा छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी जी के मनसानुरूप चलाए जा रहे “स्पंदन” कार्यक्रम के तहत ड्यूटी हेतु आए समस्त पुलिस जवानों को खुश रहने के लिए टिप्स।
डी ब्रीफिंग के दौरान समस्त जिलों का बारी-बारी से फीडबैक लिया गया। समस्त जिलों के द्वारा गरियाबंद पुलिस व्यवस्था की प्रशंसा की इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर राजिम माघी पुन्नी मेला के नोडल अधिकारी के द्वारा समस्त जिलों के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किये।

Related Posts