भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव- 2021 के मद्देनजर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के वर्तमान संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी सहित, व्यापारी एकता पैनल में प्रदेश उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी के उम्मीदवार प्रमोद अग्रवाल व प्रदेश मंत्री पद के प्रत्याशी अशोक दलवानी के नेतृत्व में चेंबर चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के तहत भिलाई में जनसंपर्क रैली में हिस्सा लिया और पैनल के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने व्यापारियों से समर्थन व आशीर्वाद माँगा। व्यापारी एकता पैनल की रैली, कैम्प 2 और जवाहर मार्केट में आयोजित की गई।
इस दौरान, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों सहित सभी स्थानीय व्यापारियों ने व्यापारी एकता पैनल के प्रदेश उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल, भिलाई मंत्री पद प्रत्याशी अशोक दलवानी का ढोल-नगाड़े व आतिशबाजी के बीच फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
वहीँ सभी स्थानीय व्यापारियों गुरजीत सिंह संधु, प्रदीप खंडेलवाल, जिनेश जैन, मनोहरलाल थडानी, ज़फर भाई, शुभम तिवारी, राजपुरोहित, श्री शंकर, श्री राम चुंगनी, कन्हैय्या सोनी, गोविन्द कुकरेजा, त्रिलोचन, विनोद चेलक (वर्त्तमान पार्षद लिंक रोड भिलाई) आज के रैली कार्यक्रम को संपन्न बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, इस बार भी व्यापारी एकता पैनल के सभी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आश्वासन दिया।














