BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध शराब बिक्री करते चढ़ा पुलिस के हत्थे, 05 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब सहित बाइक जप्त……

बेमेतरा। समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम ढारा का रहने वाला लक्ष्मीनारायण बिना अनुज्ञप्ति पत्र के अपने कब्जे में शराब रखकर अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से शराब बिक्री करने हेतु मोटर सायकल से परिवहन करते ले जा रहा है कि सूचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ गवाहो के साथ मौके में पहुच कर घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया। आरोपी 1. लक्ष्मीनारायण चेलक पिता हेमुदास चेलक उम्र 20 साल साकिन ढारा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से एक प्लास्टिक के डिब्बे में हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब 05 लीटर 400 एमएल कीमती करीबन 1,800 /- रूपये एवं मोटर सायकल कीमती 40,000/- रूपये कुल जुमला कीमती 41,800/- को आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर कार्यावाही किया गया।

Related Posts