BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

समय पर दफ्तर पहुंचे और बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पर उपस्थिति दर्ज कराएं : कलेक्टर

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक ली।

इस बैठक में उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में कर्मचारियों को लेकर कहा कि समय पर दफ्तर पहुंचे और बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पर उपस्थिति दर्ज कराएं।

गौरतलब है कि कलेक्टोरेट में बैयोमैट्रिक अटेंडेस सिस्टम लागू किया गया है। जिसे एन्ड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म वाले मोबाईल धारक अधिकारी/कर्मचारी फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और की-पैड मोबाईल वाले कर्मचारी थंब इंप्रेशन लगा रहे हैं।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि जो एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए पात्र है वे जल्द से जल्द लगावें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts