BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल रमेन डेका से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। इन अधिकारियों में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उप-सचिव अश्वनी देवांगन( वर्ष 2018 बैच), नगरीय प्रशासन व विकास विभाग की उप-सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव (वर्ष 2019 बैच) एवं कोरबा नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय (वर्ष 2019 बैच) शामिल थे।

इन सभी अधिकारियों को राज्यपाल ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम (वर्ष 2016 बैच) भी उपस्थित थीं।

राज्यपाल श्री डेका से आईएमए की नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी एवं कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि आईएमए द्वारा सिकलसेल के हाईरिस्क वाले मरीजों के चिन्हांकन, आदिवासी समुदाय में हृदय एवं लीवर से संबंधित बीमारियों पर शोध एवं उचित इलाज की योजना बनाई गई है। इसके लिए आईएमए आवश्यक चिकित्सा संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

राज्यपाल श्री डेका ने उनकी योजना की सराहना की और कहा कि वे इन कार्यों के लिए हर संभव मदद करेंगे। रायपुर में प्रस्तावित आईएमए टॉवर के भूमिपूजन कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल को आमंत्रित भी किया। इस अवसर पर आईएमए के पदाधिकारी डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. सुरेंद्र शुक्ला व डॉ. केतन शाह भी उपस्थित थे।

Related Posts