दुर्ग। निगम सफाई दरोगा राजू सिंह को कार्य के प्रति लापरवाही एवं नोटिस का समाधान कारक जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने के कारण आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा छ0ग0 सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील)1966 नियम 9 (1) की शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।स्वच्छता निरीक्षण में दिखा गंदगी और लापरवाही-
आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा 4 और 5 मार्च को पं0 रविशंकर स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर सफाई कार्यो का जायजा लिया गया। जहाॅ स्टेडियम के पास गंदगी फैला हुआ मिला वहीं एसएलआरएम सेंटर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं था साथ ही सेग्रीकेशन का कार्य भी नहीं किया जा रहा था। जबकि यह राजू सिंह सफाई दरोगा की जिम्मेदारी थी की वहाॅ व्यवस्था बनायें और कार्य करायें। जिसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन्होनें नोटिस का जवाब भी समाधानकारक नहीं दिया । शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 लागू है जिसे देखते हुये लापरवाही पूर्वक कार्य के कारण सफाई दरोगा को निलंबित किया गया।
स्वच्छता के कार्य पर कोई भी कर्मचारी लापरवाही न करें-
इस संबंध में आज आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा कि पूरे वार्डो में सफाई कार्य में कोई भी कोताही न करें। भ्रमण के दौरान कचरा गंदगी पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें कहा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 प्रभावशील है और टीम कभी भी आ सकते हैं । इसलिए सफाई काम में लगे सभी कर्मचारी सजग रहें, पाइंट अनुसार तथा दिये गये निर्देश अनुसार कार्यो को पूरा करें।
100 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य रखें-आयुक्त
आगामी वर्ष हेतु नये सिरे से असिसमेंट किया जाएगा।
दुर्ग। आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा सभी प्रकार के किये जाने वाले टैक्स से संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों, बाजार अधिकारी, राजस्व निरीक्षकों, स्पैरो कंपनी मैनेजर आदि की बैठक लेकर निगम की वसूली डिमांड, और होने वाले वसूली की समीक्षा की गई । बैठक में राजस्व अधिकारी आर0के0 बंजारे, सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान, लायसेंस प्रभारी योगेश सूरे, स्पैरो के मैनेजर राहुल अंकुर, एवं अविनाश, राशनकार्ड प्रभारी तपन यादव एवं भूपेन्द्र गोईर उपस्थित थे ।
टैक्स और दुकान किराया की वसूली 100 प्रतिशत करें-
आयुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुये करदाताओं की संख्या और निगम की वसूली डिमांड की जानकारी ली । उन्होनें कहा निगम की वसूली डिमांड बढ़ायें । लक्ष्य लेकर वसूली का कार्य करें । उन्होनें पिछले एक साल में शहर के अंदर नए बनाये गये मकानों की सूची भवन अधिकारी को प्रस्तुत करने निर्देश दिये । उन्होनें कहा नगर निगम दुर्ग की वसूली 100 प्रतिशत करें । उन्होनें निगम की दुकानों की जानकारी ली। कहा जिनका लीज बढ़ाना है उनका प्रकरण प्रस्तुत करें, लीज बढ़ायें और किराया 100 प्रतिशत वसूल करें । उन्होनें अन्य सोर्स से होने वाले जैसे होर्डिंग्स किराया, डेली वसूली, पार्किंग वसूली कार्य को ईमानदारी से करने निर्देश दिये ।
असिसमेंट और रिअसिसमेंट के लिए सूची प्रस्तुत करें-
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने बाजार अधिकारी एवं कर्मचारियों पर प्रकरणों के फाईल अपडेट नहीं रखने पर नाराजगी व्यक्त किये । उन्होनें स्पैरों कंपनी के मैनेजर को निर्देशित करते हुये कहा निगम वसूली का डिमांड आपके असिसमेंट से बढ़ेगा। इसके लिए निगम में सूची प्रस्तुत करें, निगम के सहा0 राजस्व निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक की टीम आगामी वर्ष हेतु नये सिरे से असिसमेंट करेेगें। इसके अलावा जिन करदाताओं द्वारा स्वविवरणी भरा गया है उनका विवरणी के अनुसार उनके संपत्तियों का रिअसिसमेंट कर रिर्पोट प्रस्तुत करेंगें । उन्होनें कमर्शियल काम्पलेक्सों, होटलों, बड़े संस्थानों के संपत्ति कर वसूली की जानकारी ली। उन्होनें कहा शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम के लिए बड़े-बड़े लाॅन, होटल आदि का भी असिसमेंट कर टैक्स की जांच करें।















