ऑडिशन के लिए मॉडल बुलाकर आपत्तिजनक सामग्री बनाने का पर्दाफाश हुआ है। साइप्रस समेत कई यूरोपीय और अफ्रीकी देशों में यह नेटवर्क फैला है। इस सिंडिकेट में लड़कियों के लिए अलग-अलग काम होता था। लड़कियां जिस हिसाब से एक्ट करती थी उसी के हिसाब से रकम दी जाती थी…
नोएडा (ए)। ऑडिशन के लिए मॉडलों को बुलाकर अश्लील सामग्री बनाने के धंधे का नेटवर्क साइप्रस समेत कई देशों में फैला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कई देशों की स्ट्रीमिंग वीडियो बनाने वाली कंपनियों के साथ नोएडा के दंपती के संबंधों की जांच कर रही है। सेक्टर-105 में आपत्तिजनक सामग्री बनाया जा रहा था। ईडी ने शुक्रवार को दंपती के घर छापा मारकर इस अंतरराष्ट्रीय रैकेट को पकड़ा था। ईडी ने जिस घर में कार्रवाई की वहां आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड करने के लिए स्टूडियो बना मिला।















