भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण सीमिति द्वारा भोले बाबा की बारात के पूर्व संगीत संध्या मनोज एंड पार्टी नई दिल्ली के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने की वही विशेष अतिथि के रूप में रतन अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की शुभारम्भ भगवाल भोलेनाथ की मूर्ति के सामने आये हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, तदोपरांत श्री गणेश वंदना से संगीत संध्या की शुरुआत हुई। शिव विवाह ,शिव जी होली खेले मसाने मे, राधा कृष्ण के स्वरूप मे 150 किलो गुलाब एवं गेंदे के फूल द्वारा होली खेली गई। हनुमानजी की झाँकी, राम दरबार की झांकी, भूत, पिशाच, औघड़ द्वारा बाबा की बारात नाचते गाते का स्वरूप मनमोहक रहा l
सरोज पांडेय ने कहा भगवान भोलेनाथ की बारात का ये तेरहवां वर्ष है हर वर्ष एक से बढ़कर कार्यक्रम होता है, इस वर्ष केरल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली प्रदेश से भी बड़ी-बड़ी झाँकी का आना सौभाग्य की बात है, भिलाई मिनी इंडिया है यहाँ सभी प्रदेश से आय हुए लोग है, सीमिति युवा वर्ग को आध्यत्मिक बनाता ओर युवा वर्ग का रुझान बढ़ना सीमिति इसके लिए बधाई का पात्र है। मै सीमिति की भूरी भूरी प्रसंसा करती हूं।
विक्रम उसेंडी ने कहा की भोले बाबा की बारात मध्य भारत कि सबसे बड़ी बारात है, हज़ारो लाखो लोगो का बारात में आना भिलाई-दुर्ग शिवमय हो जाना सराहनीय है। हजारो लाखो लोगो की आस्था बाबा के बारात से जुड़ी है। सीमिति की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
हर हर महादेव के नारे से पूरा भवन गूंज उठा। सीमिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह द्वारा आये हुए अतिथियो पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें मोमेंटो भेट किया गया। उक्त जानकारी समिति के प्रवक्ता अभिजीत विश्वास द्वारा दिया गया।














