BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चैंबर चुनाव 2021 : व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल ने भिलाई के व्यापारियों से किया जनसंपर्क, व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव का प्रचार प्रसार अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। व्यापारी एकता पेनल के प्रत्याशियों को प्रदेशभर में व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिलता दिख रहा है। बुधवार को व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी योगेश अग्रवाल और महामंत्री प्रत्याशी राजेश वासवानी भिलाई पहुंचे और यहां के स्थानीय व्यापारियों से जनसंपर्क किया। इस दौरान भिलाई के व्यापारियों ने दोनों प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल एवं मंत्री प्रत्याशी अशोक दलवानी भी मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी एकता पैनल व्यापारी के हितों के लिए काम करते आ रहा है, अब तक के जनसंपर्क में व्यापारियों ने सकारात्मक सहयोग दिखाया है, इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी 13 मार्च को होने वाले चेंबर चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के सभी प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। व्यापारी एकता पैनल हमेशा से व्यापारियों के साथ खड़ा रहा है और व्यापारियों का विश्वास भी व्यापारी एकता पैनल के साथ है। हमारा यह प्रयास रहा है कि छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का कैसे विकास हो, उनका व्यापार कैसे आगे बढ़े, उनको किस तरह से लाभ पहुंचाएं। बड़े व्यापारी ही नहीं छोटे व्यापारी का भी समर्थन व्यापारी एकता पेनल साथ है। उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि आज लिंक रोड, पावर हाउस सहित भिलाई अन्य क्षेत्रों के व्यापारियों से जनसंपर्क किया गया आज हमारे साथ में प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री प्रत्याशी राजेश वासवानी भी साथ रहे। अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल का हमेशा से सहयोगात्मक रवैया रहा है, श्रीचंद सुंदरानी ने छग चेंबर ऑफ कॉमर्स को नई उचाइयां दी है तो योगेश अग्रवाल भी उनसे कंधे से कंधा मिलाकर चलते आ रहे है। आज चुनाव की घोषणा हो गई हैं सभी व्यापारी का समर्थन भी व्यापारी एकता पैनल के साथ हैं, सही मायने में व्यापारियो की समस्याओं को व्यापारी एकता पैनल ने ही सुलझाया है। कोरोना काल के दौरान नगर निगम के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों से चालान के नाम पर वसूली की जा रही थी जिसे व्यापारी एकता पैनल ने पहल करते हुए बंद कराया था।

Related Posts