BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में हमे कार्य करना है : दुर्ग निगमायुक्त

दुर्ग। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत् आज सुबह 7.00 बजे से निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम के सभी र्वाउ इंजीनियरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दुर्ग को कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में बेहतर कार्य करने निर्देश दिये। उन्होनें शहर के समस्त शहर वासियों से अपील कर कहा कि शहर वासियों के बिना सहयोग से हम शहर को कचरा मुक्त नहीं कर सकते हैं अतः प्रत्येक वार्ड निवासी अपने-अपने घरों से ही कचरा का सेग्रीकेशन कर निगम की कचरा गाड़ी को कचरा देवें। घर से निकलने वाले कचरों को सड़क किनारे या नालियों में न डालें । बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जगदीश केशरवानी, जितेन्द्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, सहा0 भवन अधिकारी गिरीश दीवान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, पीयूआई शेखर वर्मा एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे । बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले उपअभियंता सुश्री आमसा डहरिया, भारती ठाकुर और विश्वनाथ मिश्रा का आज एक दिन का वेतन काटने निर्देश दिये गये ।

स्वच्छता सर्वेक्षण पर किया फोकस-
आयुक्त श्री मंडावी ने शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारी की समीक्षा की । इस कार्य में किस प्रकार की व्यवस्था की गई है और क्या-क्या व्यवस्था है इसकी जानकारी लिये। उन्होनें सभी अधिकारियों को दो टू में निर्देशित कर कहा सभी अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अनुसार कार्य करना होगा। वे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की माॅनिटरिंग करने के साथ वार्डो में स्थित सभी शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों, तालाबों की सफाई का भी माॅनिटरिंग करें। निगम के सभी एसएलआर सेंटरों में कचरा सेग्रीकेशन किया जा रहा है या नहीं इसका भी निरीक्षण कर उन्हें कार्य करने निर्देश देवें । उन्होनें सभी अधिकारी वार्ड इंजीनियर और स्वच्छता निरीक्षक, दरोगा, सफाई सुपरवाईजर यह सुनिश्चित करंे कि शहर के प्रत्येक वार्डो के घरों से हमारे कचरा गाड़ी को सोर्स सेग्रीकेशन करके ही लोग सूखा और गीला कचरा दे रहे हैं ।

स्वच्छता के लिए यूजर चार्ज, जुर्माने की कार्यवाही कचरा प्रबंधन की व्यवस्था
उन्होनें बैठक में निगम द्वारा लिये जा रहे यूजर चार्ज की जानकारी लेकर कहा यह पता करें कि किस करदाताओं द्वारा यूजर चार्ज नहीं दिया जा रहा है। इसका माॅनिटरिंग करेें। उन्होनें स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देशित कर कहा प्रति दिन प्रत्येक वार्ड से 10 जुर्माने का प्रकरण का लक्ष्य रखें। उन्होनें कमर्शियल सेक्टरों में कचरा फेकने वालों और गंदगी करने वालों पर 5000 से 10000 रु0 जुर्माना लगायें। प्रतिदिन शहर से निकलने वाले कचरा की मात्रा का डिस्पोज की जानकारी ली। उन्होनें स्वच्छता दीदियों द्वारा विक्रय किये जाने वाले कचरों की दर और एकत्र प्लास्टिक झिल्ली पन्नी को डिस्पोज करने की जानकारी ली । उन्होनंे कहा सभी स्वच्छता दीदी ड्रेस में रहें। स्वास्थ्य अधिकारी सभी को सुरक्षा कीट अवश्य प्रदान करें । उन्होनें कम्पोस्ट में आने वाले कचरें की मात्रा की जानकारी ली। खाद निर्माण और उसके विक्रय की बेहतर व्यवस्था बनाने निर्देश दिये । उन्होनें बैठक में शहर में सीटी-पीटी योजना, श्रृंगार योजना के तहत् शौचालयों की स्थिति को ठीक रखने, सुलभ शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों की कमियों को दूर करने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होनें कहा स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व सभी प्रकार की व्यवस्थाएॅ कर ली जावे। बाजार क्षेत्र में दो पालियों में सफाई कर कचरा कलेक्शन करें।
सर्वेक्षण के लिए सभी व्यवस्थाए पूर्ण करें-
बैठक में उन्होनें शासकीय और प्राइवेट कालोनियों से बल्क में निकलने वाले कचरो का प्रबंधन करने निर्देश दिये । इसके अलावा सीएनडी की अलग से व्यवस्था करने कहा । साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है स्वच्छता के कार्य को प्राथमिकता देवें कचरा मुक्त शहर बनाने के लक्ष्य पर कार्य करें । उन्होनें स्वच्छता सर्वेक्षण के फीडबेक लेने शहर के वार्डो में एक ब्यूटीफिकेशन स्थल को विकसित करने, वाल पेटिंग कराने, जल क्षेत्रों की सफाई कराने, खुले मैदान आदि में झिल्ली पन्नी की सफाई करने करने निर्देश दिये । उन्होनें वार्डो में स्थित सुलभ शौचालय, सामुदायिक शौचालयों में पोस्टर, बैनर लगे हो, रैम्प, रैलिंग बने हो, वहाॅ की वाॅसबेसिन टायलेट सीट, सेनेटरीनेपकिन मशीन लगी हो, काम करने वाले केयरटेकर से इसकी जानकारी लेकर अधिकारी सेप्टिक सहित आउटलेट, सोकपीट आदि को समय ठीक कराकर प्रमाणित व्यवस्थित करें । बैठक में उपअभियंता राजकिशोर पालिया, स्वेता महलवारी, अर्पणा सेलारे मिश्रा, शिव शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, कर्मशाला अधीक्षक बिरेन्द्र ठाकुर, एनयूएलएम के मुक्तेश कान्हा, मनीष, दरोगा राजू सिंग, श्री शेन्द्रे, सुरेश भारती, भूपेन्द्र गोईर एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Posts