BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नगर पालिक निगम दुर्ग के बजट की तैयारियों का महापौर और आयुक्त ने की समीक्षा

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की बजट बैठक मार्च माह में किया जाना है, इसे लेकर आज महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी ने विभागीय अधिकारियों से विभागवार प्रस्तावों के साथ ही वार्ड जनप्रतिनिधियों के सुझावों अनुसार बजट की तैयारी की समीक्षा की। बैठक में सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, दीपक साहू, भोला महोबिया, संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया,  सत्यवती वर्मा, शंकर सिंह ठाकुर, जमुना साहू, हमीद खोखर, कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जगदीश केशरवानी, प्रभारी लेखा अधिकारी राजकमल बोरकर, उपअभियंता व भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में महापौर श्री बाकलीवाल ने कहा निगम का बजट वास्तविक हो और जनहितकारी हो इसके लिए विभागों से प्राप्त प्रस्तावों और सुझावों का परीक्षण पांच लोगों की गठित समिति करेगी । उन्होनें कहा मार्च माह के अंतिम सप्ताह में बजट बैठक आयोजित किया जावेगा। इसके पूर्व सभी बजट प्रावधानों का सूक्ष्मता से परीक्षण कर बजट तैयार कर लिया जावे । आयुक्त श्री मंडावी ने कहा जिस मदों पर शासन से राशि मिल सकती है उन विषयों को प्रमुखता से बजट में रखा जाना चाहिए । बैठक में सभी एमआईसी प्रभारियों ने बजट पर अपने-अपने सुझाव दिये और विचार व्यक्त किये। बैठक में उपअभियंता ए0आर0 राहंगडाले, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी आर0के0 बंजारे, सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान, प्रभारी बाजार अधिकारी नारायण सिंह यादव, भूपेन्द्र गोईर, प्रकाश अहिर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
निगम में हर्षोल्लस के साथ मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए आज संस्कृति, पर्यटन, एवं विरासत विभाग अध्यक्ष अनुप चंदानियाॅ की अध्यक्षता में समिति की बैठक संपन्न हुआ । बैठक में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी पर विस्तार से चर्चा किया गया । महाशिवरात्रि का पर्व हर बार की तरह शिवनाथ नदी तट पर मनाया जाएगा। इसे लेकर शिवनाथ तट में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था, तट क्षेत्र में स्टाल, साफ-सफाई, पानी, प्रकाश की व्यवस्था किये जाने की चर्चा की गई । बैठक में समिति के सदस्य बृजलाल पटेल, कांशीराम रात्रे, शशी बाई सासहू, अरुण सिंह, प्रकाश जोशी, खिलावन मटियारा, कमल देवांगन, अजीत वैद्य, कांशीराम कोसरे एवं समिति के सचिव व निगम अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts