BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर के जन्मदिन पर निगम परिवार और शुभ चिंतकों ने दी बधाई

भिलाई-3। शुक्रवार को नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के सभापति कृष्णा चंद्राकर के जन्मदिन पर महापौर निर्मल कोसरे, आयुक्त डीएस राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढ़रिया सहित समस्त एमआईसी सदस्य, निगम के इंजीनियर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शुभ चिंतकों ने केक काट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उपस्थितजनों ने सभापति कृष्णा चंद्राकर को निरोग और दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

महापौर निर्मल कोसरे ने कृष्णा चंद्राकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, आपका नेतृत्व और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। आयुक्त डीएस राजपूत ने भी कृष्णा चंद्राकर की प्रशंसा करते हुए कहा आपके कार्यों ने निगम को नई दिशा दी है।

इस अवसर पर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और निगम कर्मचारियों ने कृष्णा चंद्राकर को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कृष्णा चंद्राकर ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मेरे लिए बहुत खुशी का दिन है। मैं आपके समर्थन और सहयोग के लिए आभारी हूं।

इस दौरान युवा कांग्रेस नेता नजरुल इस्लाम अपने समर्थकों के साथ निगम पहुंचकर गुलदस्ता भेंट कर और केट काटकर बधाई दी।

Related Posts