भिलाई। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर भिलाई निगम क्षेत्र में प्रतिदिन आयोजित होता है! स्वास्थ्य शिविर के लिए नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है! ताकि लगने वाले शिविर की जानकारी आमजन तक पहुंच सके और वे शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ उठा सकें। उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं! सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि रूट चार्ट अनुसार शिविर का आयोजन किया जाएगा इसके लिए मार्च माह के प्रथम तिथि से लेकर अंतिम तिथि तक के लिए शिविर स्थल का चयन कर दिया गया है! जिसके मुताबिक 01 मार्च को वार्ड 04 राधिका नगर के परेमेश्वरी स्कूल के सामने स्थित सांस्कृतिक मंच में, वार्ड 25 हुडको क्वाटर के पास स्थित मंच में, वार्ड 38 अटल आवास सिंह रोडवेज के पीछे, 02 मार्च को वार्ड 05 लक्ष्मीनगर के राजीव नगर सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड 23 रविदास नगर, वार्ड 33 बीएसपी स्कूल के बाजू में स्थित प्रांगण में, 03 मार्च को वार्ड 06 सुपेला बाजार राममंदिर के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड 21 सुन्दर नगर गुरूद्वारा के पास, वार्ड 29 रमाताई मोची मोहल्ला स्कूल के पास, 04 मार्च को वार्ड 22 श्याम नगर महामाया मंदिर के पास ठेठवार पारा, वार्ड 32 शिवमंदिर के पास संजय नगर में, 05 मार्च को वार्ड 05 लक्ष्मीनगर प्रसाद बिल्डिंग के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड 37 चंद्रशेखर आजाद नगर नशा मुक्ति केन्द्र वार्ड पार्षद के घर के पीछे सुभाषनगर में, 06 को वार्ड 06 सुपेला उड़िया मोहल्ला शंकर नगर, वार्ड 23 रविदास नगर सुलभ के पास मोची मोहल्ला आंगनबाड़ी में, 07 मार्च को वार्ड 05 लक्ष्मीनगर रविदास नगर में स्थित सांस्कृतिक मंच, वार्ड 22 श्याम नगर दशहरा प्रांगण में स्थित सांस्कृतिक मंच, वार्ड 31 दुर्गा मंदिर शासकीय स्कूल के पास खुर्सीपार, 08 मार्च को वार्ड 01 जुनवानी बस्ती स्थित सांस्कृतिक मंच, वार्ड 24 शारदापारा आशादीप काॅलोनी, वार्ड 30 बालाजी नगर श्रीराम किराना स्टोर्स शीतला मंदिर लाइन में, 09 मार्च को वार्ड 02 स्मृतिनगर उत्कल गार्डन के पास माॅडल टाउन, वार्ड 25 यादव पारा में स्थित सांस्कृतिक भवन के पास, वार्ड 28 छावनी बस्ती मंगल बाजार में, 10 मार्च को वार्ड 03 कोसानगर राधाकृष्ण मंदिर के पास, वार्ड 20 प्रगति नगर केम्प 01 पानी टंकी कार्यालय के पास, वार्ड 36 तीन दर्शन मंदिर के पीछे स्थित सांस्कृतिक मंच में, 11 मार्च को वार्ड 31 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार गणेश मंदिर के पास, वार्ड 26 हाउसिंग बोर्ड सांई मंदिर के पास अटल आवास में, 12 मार्च को वार्ड 04 राधिका नगर शासकीय स्कूल के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड 11 अंबेडकर नगर अंबेडकर भवन के पास, 13 मार्च को वार्ड 07 फरीद नगर शिव मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड 34 गणेश मंच एकता नगर खुर्सीपार में, 14 मार्च को वार्ड 08 रानी अवंतीबाई चैक टाटा लाइन स्थित सियान सदन, वार्ड 35 बाबा बालकनाथ मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच खुर्सीपार, वार्ड 27 गणेश पंडाल के पास फौजीनगर में, 15 मार्च को वार्ड 06 सुपेला बाजार नेहरू भवन के पास, वार्ड 36 कुष्ठ बस्ती के पास गौतम नगर खुर्सीपार के पास वार्ड 14 शासकीय स्कूल के पास मुक्तिधाम रामनगर में, 16 मार्च को वार्ड 17 वृन्दानगर छपरा मोहल्ला में शासकीय स्कूल के पास, वार्ड 38 चन्द्रमा चैक शिवाजी नगर, वार्ड 06 सुपेला राम मंदिर के पास स्थित मंच में, 17 मार्च को वार्ड 18 प्रेम नगर सांस्कृतिक मंच चैता मैदान के पास, वार्ड 36 गौतम नगर खुर्सीपार सामुदायिक भवन के पास, वार्ड 04 राधिका नगर परमेश्वरी स्कूल के पास सांस्कृतिक मंच में, 18 मार्च को वार्ड 38 शहीद वीर नारायण सिंह नगर सिद्धार्थ स्कूल के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड 05 लक्ष्मी नगर प्रसाद बिल्डिंग के पास स्थित सांस्कृतिक मंच, 19 मार्च को वार्ड 17 वृन्दानगर अटल आवास के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड 02 स्मृति नगर उत्कल गार्डन के पास माॅडल टाउन में, 20 मार्च को वार्ड 27 घासीदास नगर कर्मा मंदिर के पास, वार्ड 29 अंबेडकर भवन के पास खुर्सीपार, 21 मार्च को वार्ड 11 अंबेडकर भवन के पास अंबेडकर नगर, वार्ड 18 शिव मंदिर के पास संजय नगर, वार्ड 03 कोसानगर राधाकृष्ण मंदिर के पास में, 22 मार्च को वार्ड 13 राजीव नगर राम जानकी भवन के पास, वार्ड 37 एनपीआर रोड स्थित शिवालय प्रांगण में चंद्रशेखर आजाद नगर, वार्ड 25 संतोषीपारा एसएसआरएम सेंटर पार्षद कार्यालय के पास मे,ं 23 मार्च को वार्ड 16 कुरूद मितानीन मंजू निवास के पास, वार्ड 31 दुर्गा मंदिर सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड 23 रविदास नगर सुलभ के पास मोची मोहल्ला आंगनबाड़ी के पास, 24 मार्च को वार्ड 27 घासीदास नगर गणेश पंडाल के पास फौजीनगर, वार्ड 30 बालाजी नगर सड़क नं. 52 व 53 में सांई मंदिर प्रांगण में, वार्ड 21 सुन्दर नगर गुरूद्वारा के पास, 25 मार्च को वार्ड 28 छावनी बस्ती मंगल बाजार, वार्ड 22 श्याम नगर महामाया मंदिर के पास ठेठवार पारा में 26 मार्च को वार्ड 16 कुरूद स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र के पास, वार्ड 24 शारदा पारा आशादीप काॅलोनी में, 27 मार्च को वार्ड 14 आईएचसीडीपी काॅलोनी वैशालीनगर काॅलेज के पीछे, बीएसपी स्कूल के बाजू में स्थित प्रांगण खुर्सीपार में, 28 मार्च को वार्ड 12 आमोद प्रमोद भवन कान्ट्रेक्टर काॅलोनी, वार्ड 30 यादव पारा स्थित नवीन प्रा. शाला के पास बालाजी नगर, वार्ड 17 वृन्दा नगर छपरा मोहल्ला में स्थित शा. स्कूल के पास में, 30 मार्च को वार्ड 03 कोसानगर बाम्बे आवास, अटल आवास, रैश्ने आवास नेहरू नगर पूर्व, वार्ड 68 सड़क 10 शासकीय स्कूल सेक्टर 09 हाॅस्पिटल सेक्टर 06, वार्ड 20 प्रगति नगर पानी टंकी कार्यालय के पास केम्प 01, 31 मार्च को वार्ड 09 कोहका बस्ती मंगल बाजार स्थित सांस्कृतिक मंच, वार्ड 57 व 65 सेक्टर 06 पश्चिम सेक्टर 07 पूर्व भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास, वार्ड 25 संतोषी पारा यादव पारा में सांस्कृतिक भवन के पास स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा।














