BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल आज, जानिए पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन?

9 मार्च 2025 की तारीख… भारतीय टीम न्यूजीलैंड (कीवी टीम) से चैम्प‍ियंस ट्रॉफी फाइनल के द‍िन 3 इंतकाम लेगी…  क्रिकेट के मैदान पर जो जख्म कीवी टीम ने साल 2000 में पहली बार दिया, 2019 में दूसरी बार, 2021 में तीसरी और हाल फ‍िलहाल में 2024 में चौथी बार… इन सभी का बदला लेने का समय गया है…

नईदिल्ली (ए)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला रविवार, 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर भारत-पाकिस्तान मैच खेला गया था। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने विजयी रथ को बरकरार रखते हुए विजेता बनना चाहेगी, तो न्यूज़ीलैंड ग्रुप मैच में मिली हार का बदला लेते हुए भारत को हराने के लिए पूरी कोशिश करेगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा. इस मैच का टॉस दोपहर 2 बजे होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरी बार और कुल पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला होगा और ऐसा दूसरी बार होगा जब ये दोनों इस टूर्नामेंट के फाइनल में भिडेंगी। इससे पहले साल 2000 में दोंनों फाइनल में टकरा चुकी हैं। लेकिन सभी के मन में एक सवाल है। अगर फाइनल के दिन बारिश आ गई तो क्या होगा? क्या फाइनल के लिए रिजर्व-डे है?
भारत ने न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में मात दी थी। इस मैच में भारत ने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की थी। हालांकि, फाइनल की बात अलग है और कीवी टीम का इतिहास रहा है कि वह आईसीसी इवेंट्स में अधिकतर मौकों पर नॉकआउट मैचों में भारत पर हावी रही है।
आईसीसी ने फाइनल में ओवरों को लेकर भी नियम बदले हैं। बाकी मैचों में डकवर्त लुइस नियम के तहत मैच का फैसला करने के लिए कम से कम 20 ओवर प्रति पारी का खेल होना जरूरी था। फाइनल के लिए ओवरों की संख्या बढ़ा दी गई है और उसे 25 ओवर प्रति पारी कर दिया गया है। अगर तय दिन मैच रुकता है और पूरा नहीं हो पाता है तो फिर अगले दिन मैच वहीं से शुरू होगा जहां पहले दिन रुका था।

संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमिसन, विल ओरौर्के।

पिच रिपोर्ट

खबर है कि जिस पिच पर भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ था, उसी पिच को भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच के लिए तैयार किया गया है. पिच पर मदद की बात करें तो यहां बल्लेबाजों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. पिच धीमा रहेगी, यहां स्पिनर्स को अच्छी मदद मिलेगी. तेज गेंदबाज भी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. हालांकि यहां शुरुआत में तेज रन बनाए जा सकते हैं लेकिन मिडिल आर्डर में सिंगल डबल पर अधिक निर्भर रहना होगा।

दुबई में ओस का कोई रोल नहीं होगा, ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकते हैं. हालांकि यहां रनों का पीछा करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 290-300 का स्कोर खड़ा कर दिया तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य हासिल करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

टाई होने पर क्या है नियम?

अगर भारत-न्यूज़ीलैंड मैच टाई होता है, तो चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता का फैसला सुपर ओवर से होगा। सुपर ओवर तब तक चलता रहेगा, जब तक विजेता तय न हो जाए।

क्या हैं सुपर ओवर के नियम?

वनडे या टी20 क्रिकेट में दो टीमों का स्कोर बराबर रहने पर सुपर ओवर खेला जाता है, जिससे विजेता का फैसला किया जा सके। सुपर ओवर, एक एक्स्ट्रा ओवर होता है, जिसमें दोनों टीमों को एक एक्स्ट्रा ओवर खेलने का मौका मिलता है। इस दौरान मैच के आखिरी ओवर में जैसी फील्डिंग लगी होती है, वैसी ही फील्डिंग सेट करनी होती है। सुपर ओवर में कोई पावरप्ले नहीं होता। सुपर ओवर के लिए दोनों टीमों को 3-3 बल्लेबाज और 1-1 गेंदबाज चुनना होता है। अगर ओवर खत्म होने से पहले 3 में से 2 बल्लेबाज आउट हो जाए, तो उस टीम की पारी खत्म हो जाती है। अगर दूसरा सुपर ओवर होता है तो जो बल्लेबाज और गेंदबाज पहले सुपर ओवर में बल्लेबाजी और गेंदबाजी चुके हैं, वो अगले सुपर ओवर में सिर्फ फील्डिंग ही कर सकते हैं। सुपर ओवर में वो टीम पहले बल्लेबाजी करती है, जो मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी।

Related Posts