BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंचे कलेक्टर- एसपी

सिटी कोतवाली में सवा साल से पदस्थ थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने पेप्टिक टाउन स्थित निवास पर सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। गुरुवार शाम को घटना के बाद डीआईजी, एसपी मौके पर पहुंचे…

 

जानकारी के अनुसार टीआई अरविंद कुजूर ने अपने सिर के दाहिने ओर से कनपटी में एक गोली मारी। उनकी बॉडी कमरे के गेट से टिकी हुई मिली है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है…

 

छतरपुर (ए)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुरुवार शाम एक दुखद घटना सामने आई. कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना छतरपुर के पेप्टेक टाउन कॉलोनी में स्थित अरविंद कुजूर के सरकारी आवास पर हुई।

बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी. बताते चलें कि अरविंद कुजूर पिछले 1 साल 6 महीने से कोतवाली थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे. इससे पहले वे अजयगढ़ (पन्ना) में पदस्थ थे. उन्होंने सिविल लाइन थाना समेत छतरपुर के कई थानों में सेवाएं दी थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी ललित सकवार, SP आगम जैन और एडिशनल एसपी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे. विधायक ललिता यादव भी घटनास्थल पर मौजूद रहीं. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आएगी. थाना प्रभारी की आत्महत्या की खबर से पुलिस विभाग और शहर के लोग सकते में हैं. अरविंद कुजूर को ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी माना जाता था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना को लेकर डीआईजी ललित शाक्यवार ने कहा कि शाम को करीब सात बजे अरविंद कुजूर ने अपने केयर टेकर कांस्टेबल नरेंद्र को फोन किया। उन्होंने कहा कि मैं गोली मार लूंगा। दरवाजा भी अंदर से बंद किया था। घटनास्थल पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल भी पहुंचे।

 

Related Posts