न्यूजीलैंड इस जीत के साथ पाकिस्तान में लगातार सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाली संयुक्त रूप से दूसरी टीम बन गई। भारत ने फरवरी 2006-जून 2008 के बीच सात मुकाबले जीते थे। अब कीवियों ने मई 2023-मार्च 2025 के बीच सात मुकाबले जीते। इस मामले में तीसरे स्थान पर श्रीलंका है जिन्होंने अक्तूबर 1995-नवंबर 1997 तक लगातार छह मैच जीते थे…
नईदिल्ली (ए)। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर सेमीफाइनल मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम का सामना नौ मार्च (रविवार) को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत से होगा। यह मैच दुबई में खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ कीवियों ने फाइनल में भी प्रवेश कर लिया। अब मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली टीम का सामना खिताबी मैच में भारत से होगा। यह मुकाबला नौ मार्च (रविवार) को दुबई में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम न्यूजीलैंड बन गई है। उन्होंने तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री की है। इस मामले में शीर्ष पर भारत है, जिन्होंने पांच बार चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला है। दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज है, जिन्होंने भी तीन बार क्वालिफाई किया है।
बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और केन विलियमसन की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए। यह चैंपियंस ट्रॉफी की पहली पारी का सर्वोच्च टोटल है। जवाब में दक्षिण अफ्रीका निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 312 रन बना सकी। उनके लिए डेविड मिलर ने नाबाद शतक जड़ा।
टेम्बा बावुमा के नेतृत्व वाली टीम सेमीफाइनल तक अजेय रही थी, जबकि न्यूजीलैंड ने तीन में से दो मैच जीते और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। अच्छी लय में नजर आई दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर बड़े मुकाबले में चोकर्स साबित हुई। उन्हें न्यूजीलैंड के सामने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कीवियों ने विश्व कप 2011 और विश्व कप 2015 में अफ्रीकियों को मात दी थी।
















