BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध खनन-अतिक्रमण के खिलाफ चलाएं अभियान : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होने कहा कि जिले में अतिक्रमण, अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाएं। सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अपने क्षेत्र में चिन्हित करें और त्वरित कार्रवाई करें।

शासकीय जमीन पर और सड़को पर अवैध कब्जा करने वालो को हटाए। सड़को के किनारे खड़े कंडम वाहनो को हटाए। दुकान के बाहर सामान रख कर यातायात को बाधित करने वाले पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनन के प्रकरण आने पर कड़ी कार्रवाई करें और एफआईआर भी करें।

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। जिन अधिकारियों को ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी वह गांव का दौरा कर तय समयावधि पर रिपोर्ट दें।

स्कूली बच्चों के जाति प्रमाणपत्र अधिक से अधिक संख्या में बनाएं। बैठक में डीएफओ लोकनाथ पटेल, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts