BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसआर हॉस्पिटल, दुर्ग में जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के पंजीकृत सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाने की अंतिम तिथि 02 मार्च तक

दुर्ग। दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के पंजीकृत सदस्यों व परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड एस.आर. अस्पताल चिखली, दुर्ग में बनाए गए। जिसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी थी, संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल व पदाधिकारियों के अनुरोध पर एसआर हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर दिनेश जैन ने आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु अंतिम तिथि अब 2 मार्च तक बढ़ा दी है। जिसमे दुर्ग के छुटे हुए अधिवक्ता के अलावा पाटन के अधिवक्ताओ व उनके परिवार के भी आयुष्मान कार्ड 25 फ़रवरी से 2 मार्च तक सुबह 11 से 5 बजे तक बनाए जाएंगे। जिन सदस्यों के कार्ड बन चुके है उनका वितरण 1 मार्च से संघ के सभागार में किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल, सचिव रविशंकर सिंह, किशोर यादव सहित तमाम पदाधिकारियो ने अधिवक्ताओ से निर्धारित तिथि तक योजना का लाभ लेने की अपील की है। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मोहम्मद दानिश परवेज़ ने दी है।

Related Posts