BREAKING

Uncategorised

चैम्बर चुनाव 2021 : आपसी सहमति से व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशी निर्विरोध हुए निर्वाचित

रायपुर। स्थानीय परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए व्यापारी एकता पैनल ने धमतरी, कांकेर व बालोद के प्रत्याशियों को आपसी सहमति से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी अर्थात वे व्यापारी एकता पैनल के साथ हैं। उपरोक्त प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सभी निर्दलीय प्रत्याशी धमतरी: उपाध्यक्ष पद पर रामचंद वाधवानी, मंत्री पद पर धनराज जैन, कांकेर जिला से उपाध्यक्ष पद पर राधाकृष्ण मोटवानी, मंत्री पद पर स्वप्न बोस, बालोद जिला से उपाध्यक्ष पद पर स्वाधीन जैन, मंत्री पद पर अमित कुमार एवं व्यापारी एकता पैनल से नामांकन भरकर कोरबा से उपाध्यक्ष पद पर राधाकृष्ण मोटवानी भी इसी तरह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत पक्की हो गई है, चूंकि उपरोक्त जिलों से अन्य किसी पैनल के किसी भी प्रत्याशी ने फार्म ही नहीं भरा।।कवर्धा दौरे के दौरान चुनाव संचालक विनय बजाज एवं राधाकिशन सुंदरानी को स्थानीय व्यापारियों ने आग्रह किया कि हम चुनावी प्रक्रिया से आपस में पैदा होने वाले मतभेद के चलते चुनाव नहीं लड़ेंगे। आप मनोनीत करेंगे। हमारी कवर्धा एसोसिएशन को मान्य होगा। इस तरह कवर्धा से भी व्यापारी एकता पैनल के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित होने जा रहे हैं।

Related Posts