BREAKING

Uncategorised

बस्तर जिले में छः नए राजस्व निरीक्षक मंडल बनेंगे, संख्यां 14 से बढ़कर हो जाएगी 20

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राजस्व विभाग के प्रशासनिक काम-काज को जनसामान्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वहां छः नए राजस्व मंडलों का गठन किया जाएगा। बस्तर जिले में बस्तर तहसील में लामकेर एवं मुण्डागांव लोहण्डीगुड़ा तहसील में मारडूम बास्तानार तहसील में बड़े किलेपाल दरभा तहसील में नेगानार और तोकापाल तहसील में करंजी राजस्व निरीक्षक मंडल का गठन किया जाएगा। इससे बस्तर जिलें में राजस्व निरीक्षक मंडलों का संख्यां 14 से बढ़कर 20 हो जाएगी। राजस्व निरीक्षक मंडल के पुनर्गठन का प्रस्ताव जिले के सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सर्व तहसीलदार के न्यायालय में उपलब्ध है। उक्त प्रस्ताव के संबंध में किसी भी व्यक्ति, या संस्था को किसी प्रकार का दावा आपत्ति हो तो इस उद्घोषणा के प्रकाशन के 15 दिवस के भीतर जिला बस्तर के कलेक्टर कार्यालय की रीडर शाखा में न्यायालयीन समय में उपस्थित होकर अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत अवधि के समापन पश्चात किसी भी दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Posts