BREAKING

Uncategorised

जेसीआई रायपुर वामांजलि ने बिजली विभाग के लाईनमैन और पूरी टीम का किया सम्मान

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामांजलि टीम व 2021 की प्रेसिडेंट जेसी संगीता अनल और सेक्रेटरी जेसी सीनू नायक के कार्यकाल में हर साल की तरह इस साल भी साइलेंट वर्कर को सम्मानित किया गया। जिसमें जर्नलिस्ट सुरेश राय को पहले सम्माननीय नागरिक के रूप में सम्मानित किया गया। इसके तुरंत बाद शाम को रोहिणीपुरम, गोल चौक डीडी नगर में इलेक्ट्रिसिटी के लाइनमैन और उनकी टीम का सम्मान किया गया। जेसीआई रायपुर वामंजाली की पीआरओ सविता गुप्ता ने बताया की इस सम्मान से इलेक्ट्रिसिटी के सभी स्टाफ ने वांजलि टीम की भरपूर तारीफ की और कहां आप जैसे संस्था के लोग यदि हमारी टीम का सम्मान करते हैं तो उन्हें बहुत ही हार्दिक खुशी होती है और अपने कामों को आगे और अच्छा करने के लिए प्रेरणा मिलती है। इस पुनीत कार्यक्रम को मुख्य रूप से संस्था की उपाध्यक्ष अंजना शर्मा जो कि कम्युनिटी इंचार्ज है और मैनेजमेंट उपाध्यक्ष जेसी पारुल नेहरा और जेसी सुषमा बंजारी द्वारा कराया गया। इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई वह सक्रिय और मेहनती मेंबर्स लीला साहू, ममता साहू, सारिका, अनीता अग्रवाल है।

Related Posts