BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर दी शुभकामनाएं…

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि डाॅ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि हम सबको डाॅ. अम्बेडकर के विचारों का अनुसरण करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

Related Posts