BREAKING

फीचर्डविविध

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा ने 294 सीटो पर जीत दर्ज की, गिनती जारी, कांग्रेस के खाते में 37 सीट

अहमदाबाद (ए)। गुजरात नगर निकाय चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी तक के आए नतीजों में बीजेपी ने 294 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस के खाते में 37 सीटें गई हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी भी दहाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। काउंटिंग शुरू होते ही बीजेपी ने अहमदाबाद में भारी बढ़त बना ली थी। सूरत शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाबू रायका ने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उनकी पार्टी जिले की किसी भी सीट पर जीत हासिल करने में विफल रही है। हाल ही में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद आदि के आए स्थानीय चुनाव के नतीजों के बाद गुजरात पर सभी की नजर है। बीजेपी, कांग्रेस के अलावा इस बार असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी चुनावी मैदान में है। गुजरात के छह नगर निगमों के चुनाव में 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर नगर निगमों के कुल 144 वार्ड के लिए रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ था। आयोग की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार अहमदाबाद में सबसे कम 42.5 प्रतिशत और जामनगर में सर्वाधिक 53.4 प्रतिशत मतदान हुआ।

बीजेपी कांग्रेस AAP अन्य
अहमदाबाद 24 0 0 0
सूरत 84 0 23 –
वडोदरा 53 07 – –
राजकोट 16 0 0 –
जामनगर 16 05 – –
भावनगर 11 05 0 –

 

Related Posts