बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रामकुमार बर्मन, एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा एवं एसडीओपी बेरला ममता देवांगन के मार्गदर्शन में प्रतिदिन समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत थाना साजा पुलिस को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम परपोडा के रहने वाले मन्नुराम साहू अपने बाडी में अवैध रूप से गांजा का पौधा बिना अनुज्ञप्ति पत्र के अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से बिक्री करने हेतु उगाया है कि सूचना पर थाना साजा स्टाफ गवाहो के साथ मौके में पहुच कर घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया। आरोपी मन्नुराम साहू पिता स्व. श्री जुगुतराम साहू उम्र 60 साल साकिन परपोडा चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा का 21 नग छोटा, बडा पौधा हरे पत्तीदार 05 किलो 924 ग्राम किमती करीबन 20,000/- रूपये को 20 (क) नारकोटिक एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक के.के.वासनिक, उप. निरीक्षक बी.आर. ठाकुर, ढाल सिंह साहू, सउनि सुभाष सिंह, आर. रामकुमार भारती, दुर्गेश तिवारी, योगेश सोनी, राजू यादव एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।









