भिलाई तीन। अर्जुन क्रीड़ा मंडल एवं व्यायाम शाला समिति, भिलाई तीन द्वारा राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ से अलग-अलग जिले से टीमो ने हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ पार्वती कुर्रे उपस्थित हुई। डॉ. कुर्रे ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार का आयोजन बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में संतोष तिवारी, मनोज मढरिया, सुजीत बघेल, नीलकमल बघेल, तुलसी साहू, विपिन चंद्राकर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।














