BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

व्यापारी एकता पैनल ने लिंक रोड के व्यापारियों से किया जनसम्पर्क, जीत के लिये मिल रहा व्यापक समर्थन

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। प्रत्यशियों द्वारा कोरोना काल और उससे पहले व्यापारी हित में किए गए कार्यों को प्रत्याशियों द्वारा बताकर व्यापारियों से समर्थन मांगा जा रहा है।
भिलाई में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में व्यापारी एकता पैनल “गढ़बो नया चेंबर” का नारा देकर व्यापारियों को अपने समर्थन में करते दिख रहे हैं वही रविवार को व्यापारी एकता पेनल के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में पॉवर हाउस, लिंक रोड के व्यापारियों से जनसंपर्क किया। इस दौरान योगेश अग्रवाल ने कहा कि वे पिछले 30 सालों से चेंबर से जुड़े हैं, वह 18 सालों तक प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। इस दौरान उन्होंने राइस मिलरो के लिए कई योजनाएं लाये और उनके हितों के लिए हमेशा खड़े रहे। चेंबर ने बीते 60 दशक में शासन व व्यापारियों के बीच सेतु का काम किया है। यह मेरे लिए एक परिवार है। इसके पुरोधाओं ने हर सरकार के साथ सामंजस्य बनाकर काम किया है। यह सिलसिला हम आगे भी जारी रखेंगे। पैनल के उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल एवं मंत्री प्रत्याशी अशोक डलवानी ने व्यापारियों से व्यापारी एकता पेनल को समर्थन देते हुए उनके उम्मीदवारों को जीत दिलाने का आह्वान किया।
जिसमें मुख्य रुप से लिंक रोड व्यापार संघ के चेयरमैन जितेंद्र दीवाल, महेश प्रसाद अग्रवाल, लिंक रोड व्यापारी संघ के महासचिव जिनेश जैन, उपाध्यक्ष उदय सिंह, रवि जैन, निर्मल जैन राठी, आनंद जिंदल, रितेश अग्रवाल, लिंक रोड व्यापारी संघ के सदस्य गोविंद कुकरेजा, हरिओम यादव, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल मंत्री पद के प्रत्याशी अशोक डलवानी आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Related Posts