BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

आपसी विवाद में पत्नि को ईट एवं चाकू से मारकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

आपसी विवाद में पति ने पत्नि को ईट एवं चाकू से मारकर की हत्या…आरोपी पति अपनी पत्नि का हत्या कर खुद को चाकू एवं ईट से किया घायल…

राजनांदगांव। ग्राम कलकसा में एक महिला की उसके घर में हत्या हो जाने की सूचना मिलने पर डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पंहूचा जहां प्रार्थी अजय बग्गा पिता राम स्वरूप बग्गा उम्र- 42 साल निवासी ग्राम कलकसा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि भाभी अमरजीत और इन्द्रजीत बग्गा रोज सुबह 04ः30 से 05ः00 बजे के बीच उठ जाते हैं लेकिन दिनांक- 15.02.2025 की सुबह लगभग 06ः30 बजे तक नहीं उठे थे। दरवाजा अन्दर से बंद था।

दरवाजा को जोर-जोर से खटखटाया और आवाज दिया तब थोड़ी देर बाद मेरा भाई इन्द्रजीत दरवाजा खोला तो देखा कि उसके चेहरा में खुन लगा था, हाथ पैर में काटने का निशान था, मेरे कुछ बोलने से पहले ही इन्द्रजीत बग्गा बोला तेरी भाभी को ईट से मार दिया हूँ, तब मैं एवं मेरा परिवार घर अंदर जाकर देखे तो मेरा बड़ा भाई इन्द्रजीत बग्गा ईट से मेरी भाभी अमरजीत बग्गा को सिर, चेहरा, नाक, मुंह में ईट से मारकर हत्या कर दिया था और इन्द्रजीत बग्गा उसी पंलग में जाकर सो गया था।

जिसकी रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अप0क्र0- 71/2025 धारा- 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में आरोपी इन्द्रजीत बग्गा पिता स्व0 रामस्वरूप बग्गा उम्र- 52 साल निवासी ग्राम कलकसा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छग जो घटना कारित करने के बाद स्वयं को चाकू एवं ईट व दिवाल से अपने सिर, नाक, हाथ-पैर एवं गला को चोंट पंहूचा दिया था जिसका उचित ईलाज करवाकर दिनांक- 15.02.2025 को गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनांक को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

नाम आरोपीः इन्द्रजीत बग्गा पिता स्व0 रामस्वरूप बग्गा उम्र- 52 साल निवासी ग्राम कलकसा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छग

नाम मृतिका- अमरजीत बग्गा पति इन्द्रजीत बग्गा उम्र- 55 साल निवासी ग्राम कलकसा थाना डोंगरगढ़

Related Posts