BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

नए स्वरूप में चेंज ऑफ गार्ड समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू हुईं शामिल

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आज नए स्वरूप में चेंज ऑफ गार्ड समारोह का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह के उद्घाटन समारोह को देखा। जानकारी के मुताबिक, यह समारोह हर शनिवार को आयोजित किया जाएगा…

 

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रपति भवन में गार्ड परिवर्तन समारोह अब नए प्रारूप में आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति भवन के सामने में संगीतमय प्रदर्शन भी शामिल है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह समारोह हर शनिवार को आयोजित किया जाएगा। वहीं आम लोग भी अब राष्ट्रपति भवन में इस प्रभावशाली समारोह को देख सकेंगे।

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नए प्रारूप में राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल के सैनिकों और घोड़ों के साथ-साथ ‘सेरेमोनियल गार्ड बटालियन’ और ‘सेरेमोनियल मिलिट्री ब्रास बैंड’ के कर्मियों की तरफ से सैन्य अभ्यास शामिल है। यह प्रदर्शन एक बड़े क्षेत्र में होगा।

राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में नए प्रारूप में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। इस बयान में कहा गया कि यह समारोह 22 फरवरी से बड़ी संख्या में आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।

चेंज ऑफ गार्ड एक प्राचीन सैन्य परंपरा है, जिसे 2007 में राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक कार्यक्रम के रूप में शुरू किया गया था। इसमें राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के एक नए समूह को कार्यभार संभालने का अवसर मिलता है। अधिकारियों ने बताया कि 2012 में इस समारोह को सार्वजनिक कार्यक्रम बना दिया गया, ताकि नागरिकों को इसमें शामिल होने का अवसर मिल सके।

अधिकारियों के अनुसार, पहले यह समारोह जयपुर कॉलम और गेट नंबर एक के बीच आयोजित होता था, लेकिन अब इसे अगले प्रांगण में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां दर्शकों की क्षमता एक हजार से अधिक है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर अपना स्थान आरक्षित कर सकते हैं।

Related Posts