BREAKING

दुर्ग-भिलाईविविध

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक सम्पन्न

भिलाई। गुरुवार को मंगल बाजार छावनी के सामुदायिक भवन में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग का बैठक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश कुमार, राष्ट्रीय सह समनव्यक छ.ग. एवं कृष्ण कुमार यादव, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग शामिल हुए, अतिथियों का बड़े गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत “रघुपति राघव राजा राम” के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को टेकराम डड़सेना पूर्व ओबीसी जिलाध्यक्ष, तुलसी पटेल ब्लाक अध्यक्ष खुर्सीपार, अरूण सिंह, नीता लोधी, उपाध्यक्ष अन्तव्यसायी वित्त निगम, तुलसी साहू, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई, कृष्ण कुमार यादव, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग एवं दिनेश कुमार राष्ट्रीय सह समनव्यक पिछड़ा वर्ग विभाग छ.ग. आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र रजक व आशुतोष साहु ने एवं आभार व समापन नरेश कुमार सागरवंशी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग भिलाई ने किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र ताम्रकार उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रदेश कांग्रेस, लोकेश साहू, मोतीलाल पटेल, नारायण सेन, धन्ना साहू, तामन साहू, कृष्ण कुमार वर्मा, रोमन सेन, दिनेश जंघेल, दीपक साहू, शैलेष प्रजापति, लाकेश यादव, डी नागमणी प्रवक्ता व एल्डरमेन, जी.माधव राव, आरएन विश्वकर्मा, नंदलाल यादव, भूपराम सिन्हा, लाला राम साहू, दुखवाराम निषाद, प्रेमचंद साहू, संगठनमंत्री व एल्डरमेन, जानकी साहू, लादूराम सिन्हा, महेश कुमार साहू, एम रामाराव, नंदकिशोर कौशिक, कुणाल आदिल, विशाल यादव, रिवेन्द्र सारथी, प्रेम प्रकाश देवांगन, ढ़ाल यादव, नंदेश्वर ठाकुर, यश्वंत यादव भास्कर, राहुल देशमुख, गुलसन यादव, निरज कुमार, अयुब मंसुरी, विशाल यादव, संजय सिंह, मुन्नी सिंह, राजू सेन आदि सैकड़ों कांग्रेस जनो की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Posts