BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई के युवा विधायक देवेन्द्र यादव ने सादगी के साथ मनाया अपना 30वां जन्मदिन, बधाई देने वालो का लगा रहा तांता

भिलाई। भिलाई नगर के युवा विधायक देवेन्द्र यादव शुक्रवार 19 फरवरी को बड़ी ही सादगी के साथ अपना 30वां जन्मदिवस मनाया। जन्मदिन की शुरुआत सेक्टर-9 स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान चालिसा का पाठ कर विधिविधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भिलाईवासियों के सुख समृद्धि की कामना कर मंदिर के पुजारियों का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर सेक्टर 5 स्थित निवास पर युवा विधायक देवेन्द्र यादव को बधाई देने वाले शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। विधायक ने फूलों का गुलदस्ता देने के बजाय पौधा साथ लाने की अपील की थी जिसकी वजह से सुबह निवास पर पहुंचे लोगों ने उन्हें पौधा भेंट किया। विधायक ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए शुभचिंतकों द्वारा लाए गए पौधों का रोपण किया। रोपण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। जन्मदिन जैसे विशेष मौको पर पौधरोपण करना लंबे समय तक याद रहेगा। सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया और पौधा भेंट करने के लिए आभार प्रकट किया। विधायक ने अपने निवास पर दिव्यांगों का सम्मान भी किया। इस मौके पर शहर से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन विधायक निवास पर जुटे। सम्मान स्वरूप विधायक देवेन्द्र यादव ने उन्हें शॉल भेंट किया। विधायक से सम्मान पाने के बाद दिव्यांगजनों ने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी विधायक को सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद विधायक ने सभी दिव्यांग जनों से कहा कि उनकी जो भी समस्याएं होंगी उन्हें वे दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। विधायक के जन्मदिन के मौके पर उनके निवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के जिला व ब्लाक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस व एनएसयुआई के कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक देवेंद्र यादव ने अपने जन्मदिन की सुबह हनुमान मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद कोसानाला गौठान गए तथा वहां गोमाता की सेवा की। यहां उन्होंने गायों को चारा खिलाकर गौ माता की सेवा की। गोमाता को चारा व गुड़ खिलाया।

Related Posts