भिलाई। शिवसेना द्वारा हिंदुत्व शिरोमणि मराठा प्रथम हिन्दू साम्राज्य के नायक छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म उत्सव को उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। शिवसेना द्वारा प्रथम चरण में मॉडल टाउन स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवा केसरवानी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, तत्पश्चात “शिवाजी महाराज अमर रहे”, “जय भवानी जय शिवाजी” के गगनभेदी नारे लगाए।
दूसरे चरण में मॉडल टाउन स्थित बस्ती में बच्चों व नौजवानो के बीच फल वितरण किया गया। तीसरे चरण में लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्यलाभ की कामना की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश गोस्वामी, खिलेश निर्मलकर, संतोष पहलवान, राम हिन्दूजा, विजय पाल, राहुल सेन, शशिकांत प्रसाद, गोपाल दास, कैलाश जनवावाला, मनीष सुखदेवे, उमेश रजक के साथ अन्य शिवसैनिक उपस्थित हुए।उक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने दी।














