मैच से पहले रोहित को द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए 22 रनों की जरूरत थी और वह पांचवें ओवर में साकिब महमूद की गेंद पर छक्का लगाकर इस उपलब्धि पर पहुंचे। रोहित अब इस सूची में चौथे स्थान पर हैं और उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सौरव गांगुली हैं…
कटक (ए)। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। रोहित लंबे समय बाद लय में नजर आए और उन्होंने 30 गेंदों पर करियर का 58वां अर्धशतक जड़ दिया। रोहित अपनी दमदार पारी की मदद से द्रविड़ को पीछे छोड़ने में सफल रहे।
इस मैच से पहले रोहित को द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए 22 रनों की जरूरत थी और वह पांचवें ओवर में साकिब महमूद की गेंद पर छक्का लगाकर इस उपलब्धि पर पहुंचे। रोहित अब इस सूची में चौथे स्थान पर हैं और उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सौरव गांगुली हैं।
| खिलाड़ी | रन |
|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 18426 |
| विराट कोहली | 13906 |
| सौरव गांगुली | 11363 |
| रोहित शर्मा | 10894 |
| राहुल द्रविड़ | 10889 |















