BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 08 फरवरी: कन्या राशि वालों कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार अच्छा है

आज 8 फरवरी दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मिथुन राशि में हो रहा है। यहां चंद्रमा का मंगल के साथ युति संबंध बन रहा है जिससे धन योग भी बन रहा है। इसके साथ साथ आज चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु के होने से अनफा नामक शुभ योग भी बना है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि– व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है व व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि– धन हानि के संकेत हैं। निवेश करना वर्जित रहेगा इस समय। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि– निस्तेजता के शिकार होंगे। कमजोरी का अनुभव करेंगे। प्रेम, संतान में दूरी रहेगी। व्यापार भी मध्यम है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि– आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार अच्छा है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि– भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। शारीरिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि– भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Related Posts