BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बिहार के सांसदों ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, सम्मान में पहनाया मिथिला का ‘पाग’

उन्होंने प्रधानमंत्री को तोहफे के रूप मिथिला पेटिंग, मखाना और फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया, जिसे वो सहर्ष स्वीकार करते दिखे…

 

नईदिल्ली (ए)। बिहार के 30 सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इनमें भाजपा और जेडीयू के सांसद शामिल हैं। इस खास मौके पर दरभंगा से सांसद गोपाल ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी को मिथिला को पाग पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को माला भी पहनाई। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को तोहफे के रूप मिथिला पेटिंग, मखाना और फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया, जिसे वो सहर्ष स्वीकार करते दिखे।

वहीं, इस दौरान ललन सिंह ने प्रधानमंत्री को एक पुस्तक भी भेंट की। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ दरभंगा से सांसद गोपाल ठाकुर के अलावा, जेडीयू नेता संजय झा, ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान सहित कई अन्य सांसद नजर आए। सभी सांसदों के चेहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। बता दें कि अभी संसद का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में बिहार के सांसदों से हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चा में है।

इस बार के बजट में बिहार के लिए खास सौगातों की घोषणा भी की गई। मखाना बोर्ड की स्थापना, कोसी नहर परियोजना के उद्धार के लिए मदद, पटना एयरपोर्ट का विस्तार को लेकर अहम ऐलान किए गए। 01 फरवरी को बजट पेश करने के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिथिला साड़ी भी पहनी थी, जिसमें मधुबनी पेंटिंग की गई थी। इस साड़ी की खूब चर्चा हुई थी। केंद्रीय मंत्री को यह साड़ी दुलारी देवी ने भेंट की थी।

दुलारी देवी मधुबनी पेंटिंग में पारंगत मानी जाती हैं। उन्होंने जब निर्मला सीतारमण को यह भेंट किया था, तो उन्होंने यह भी कहा था कि वो इसे बजट सत्र के मौके पर जरूर पहनें। इससे मिथिला का मान और सम्मान बढ़ेगा। इससे पहले 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रदेश के लोगों को 12,100 करोड़ से ज्यादा की सौगात दी थी। इस दौरान उन्होंने दरभंगा में बनने वाले एम्स का भी शिलान्यास किया था।

वहीं, इस दौरान ललन सिंह ने प्रधानमंत्री को एक पुस्तक भी भेंट की। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ दरभंगा से सांसद गोपाल ठाकुर के अलावा, जेडीयू नेता संजय झा, ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान सहित कई अन्य सांसद नजर आए। सभी सांसदों के चेहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। बता दें कि अभी संसद का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में बिहार के सांसदों से हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चा में है।

पेरिस में AI समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को पेरिस में फ्रांस के साथ एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति और चीन के उप प्रधानमंत्री समेत अन्य प्रमुख हितधारकों इसमें भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान फ्रांसीसी कंपनियों के शीर्ष सीईओ से भी बातचीत करेंगे।

बता दें कि, फ्रांस ने भारत को इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता के लिए निमंत्रण दिया था। जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और चीनी उपप्रधानमंत्री कई अन्य लोग शिरकत करेंगे।

Related Posts