भिलाई/उतई। नगर के पाटन पुल से इंदिरा नगर व मिनी माता चौक से मचांदुर मार्ग के चौड़ीकरण हेतु खुदाई कर विगत 4/6 माह से कार्य बन्द हो जाने से भारी धूल के गुबार व खराब मार्ग के कारण ग्राहकों की इस मार्ग पर आवाजाही रुक जाने से व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ने व आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे नगर पंचायत उतई व्यापारी संघ ने अध्यक्ष सतीश पारख के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना देकर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया ।सतीश पारख ने कहा कि सन 2020 का अधिकांश समय कॅरोना के चलते लॉक डाउन होने से बन्द रहा ..जब व्यवसायियों को व्यवसाय खोलने की अनुमति मिली तो बदहाल सड़क के चलते व्यवसाय चौपट हो जाने से आर्थिक रूप से दोहरी मार का सामना व्यवसायियों का करना पडा। अब तो इन मार्गों के व्यापारियों के सामने घर चलाने का संकट तो आन खड़ा हुवा है अपितु किराये की दुकान होने पर डबल दिक्कतें आन पड़ी है। हर बार नगर सरकार से मौखिक चर्चा व हर बार आज कल आज कल की रट सुनते आ रहे व्यवसायियों का मनोबल टूटने की परिणीति में आज यह आंदोलन हुवा ।आंदोलन के मद्देनजर पुलिस विभाग भी मुस्तैद रहा। SDOP पाटन श्री गिरपुरे स्वयम ही मोर्चा सम्भाले हुवे नजर आए। शांत प्रिय व्यवसायियों के इस आंदोलन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई। धरने के अंत मे नायब तहसीलदार जयेंद्र बघेल प्रभारी CMO उपाध्याय ने मौके पर आकर ज्ञापन लिया तथा 10 दिनों में तीव्र गति से कार्य प्रारंभ होने की बात कही. व्यापारियों के इस आंदोलन को जनहित में सहीं ठहराते हुवे छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन दिया व मौके पर अजय भसीन शिरीष अग्रवाल साथियों सहिंत पहुँचे। भाजपा के महामंत्री ललित चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनिल साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू राजपूत, प्रवीण यदु, लक्ष्मीनारायण साहू सहिंत जनता कांग्रेस जोगी के धर्मेंद्र बंजारे ने उपस्थित होकर आंदोलन का समर्थन किया।धरना को सतीश पारख, बंदिश जैन, ललित चंद्राकर, शिरीष अग्रवाल, अजय भसीन, खुमान सिंह साहू मामा आशीष साहू नरेंद्र साहू हेमराज छाजेड़ रामप्रसाद यादव लक्ष्मी नारायण सहिंत अन्य ने संबोधित किया आंदोलन में कुमार साहू रमेश श्रीवास रूपेंद्र साहू रोहित कुमार दिलीप साहू डेमन लाल संतोष बल्ला सेन केतन साहू नीलम जैन यश साहू रुस्तम यदु घनध्याम चंद्राकर घनश्याम साहू ललित तिवारी संगीत रजक सहिंत सैकड़ों व्यवसायीयों ने सिरकत की व समर्थन दिया।














