रायपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जेसीआई रायपुर वामांजलि द्वारा रविवार 14 फरवरी को श्यामनगर वृद्ध आश्रम में मातृ-पितृ दिवस मनाया गया। बुजुर्गों को जरूरत का सामान राशन सामग्री, चादर, चप्पल आदि चीजों का वितरण किया गया। उनके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया। जिसके कारण सभी बुजुर्ग बहुत ही खुश हुए और आशीर्वाद सभी को आशीर्वाद प्रदान किये। जिसकी सराहना आज चारों और देखने को मिली। जेसीआई वामांजलि ने वैलेंटाइन डे को मातृ-पितृ दिवस में मना कर एक बहुत ही अच्छा संदेश सभी लोगों को दिया कि हमें बुजुर्गों का आदर और सम्मान करना चाहिए। यह पूरा कार्यक्रम प्रेसिडेंट 2020 संगीता अनल और सेक्रेटरी सीनू नायक के मार्गदर्शन में तथा प्रोग्राम डायरेक्टर ईशानी तोतलानी के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें वामाजलि मेंबर्स के रूप में मुख्य रूप से सुनीता, सोनाली, इंदु, अंजना, अनीता, सुषमा, राखी, श्रुति, सारिका, निष्ठा, वर्षा एंकरिंग के रूप में शीलू शर्मा और पीआरओ सविता गुप्ता मौजूद रही।











